सामान्य जीवन में सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार चार चीजों का कभी भी फ्री में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नमक - वास्तु के अनुसार नमक का संबंध शनि से है। कहा जाता है कि नमक को कभी भी दूसरों से दिल खोलकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आपको किसी कारणवश किसी से नमक लेना पड़े तो उसके स्थान पर आप उसे कुछ और दे दें।

नमक का मुफ्त में प्रयोग करने से जीवन में रोग और कर्ज की समस्या भी बढ़ जाती है। Nसुईयां - वास्तु के अनुसार मुफ्त में दी गई सुइयों का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। यदि किसी से मुफ्त में सुई ली जाए तो जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम संबंध बिगड़ने लगते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है साथ ही आर्थिक मोर्चे पर नुकसान भी पहुंचाता है। ]

बेहतर होगा कि आप बाजार से नई सुई खरीदकर उसका इस्तेमाल करें। रूमाल- हमें गलती से भी फ्री के रूमाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर रुमाल मुफ्त में ले लिया जाए और इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह लोगों के बीच मतभेद पैदा कर देता है। '

आंतरिक कलह बढ़ती है। लोगों के बीच संबंध खराब होने लगते हैं। इसलिए किसी से रूमाल न मांगें और अपना रूमाल किसी को न दें। लोहा और तेल- ये दोनों ही चीजें शनिदेव से जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है कि लोहे और तेल के मुफ्त प्रयोग से जीवन में प्रतिकूल प्रभाव बढ़ता है। लोहा दान करने से घर में दरिद्रता आती है।

Related News