वास्तु शास्त्र के अनुसार आप किस दिशा में सोते हैं या जागते हैं ये आपके ऊपर काफी प्रभाव डालता है। उत्तर और दक्षिण दिशा में सिर करके सोने के फायदे और नुकसान के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

आज हम दो दिशाओं- पूर्व और पश्चिम के बारे में बात करने वाले हैं जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए । वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सोना अच्छा होता है, जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए।

पूर्व दिशा में सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसका कारण सूर्य है। जैसे सूर्य पूर्व में उगता है और उसकी पहली किरण भी पूर्व में दिखाई देती है, पूर्व दिशा में सोने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं।

पश्चिम दिशा में सोते समय ठीक उल्टा होता है। जिससे शरीर आलसी बना रहता है। यह आपके मस्तिष्क को ठीक से काम नहीं करने देता क्योंकि ऊर्जा गति के साथ काम करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Related News