वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु का सही ज्ञान आपके जीवन में सुख और शांति लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए कैसे तोते की तस्वीर लगाने से सारे दोष दूर हो सकते हैं। तोते की तस्वीर घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। इस दिशा में तोते की तस्वीर लगाने से न सिर्फ बच्चे की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है बल्कि उसकी याददाश्त भी बढ़ती है।

ऐसा करने से वह अपनी क्षमताओं का सदुपयोग कर पाता है। दरअसल इस दिशा में हरे तोते का चित्र लगाने से उत्तर दिशा का दोष समाप्त हो जाता है। उत्तर बुध की दिशा है और बुध आपकी जुबान, आपके व्यवहार, आपके मन और आपकी सुंदरता का ग्रह है।


कुंडली में बुध की स्थिति तय करती है कि आप कैसे बोलते हैं, आप कैसे व्यवहार करते हैं, आपका व्यक्तित्व और आपकी बुद्धि। जब बुध ग्रह सही नहीं हो तो उत्तर दिशा में भी दोष होता है। क्योंकि बुध की दिशा उत्तर दिशा है और हरा रंग उनका प्रिय रंग माना जाता है।

इसलिए जिन बच्चों का मन अधिक बेचैन रहता है, और जो अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं, उन्हें अपने कमरे की उत्तर दिशा में हरे तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

Related News