घर में शीशा सही दिशा में रखने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो शीशा घर की शोभा बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। दर्पण को सही दिशा में रखने से घर से वास्तु दोष कम होता है।

घरों में आमतौर पर आयताकार और वर्गाकार दर्पणों का प्रयोग किया जाता है, जो वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक होते हैं। जबकि घर में कभी भी गोल आकार और धार वाले शीशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप octagonal यानि अष्टकोणीय दर्पण लगा सकते हैं।

नुकीले आकार का दर्पण रखने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है। घर में शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में शीशा लगाने से समस्याएं धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाती हैं। उम्मीद है आप इस वास्तु उपाय को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरूर ठीक कर लेंगे।

Related News