घर के अंदर पूजा स्थान या पूजा घर का विशेष महत्व होता है। यह सकारात्मकता का केंद्र होता है। लेकिन वास्तु अनुसार आप अपने पूजा घर या पूजा स्थान पर शुभता प्रदान करने वाली कुछ वस्तुओं को रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जागरण अध्यात्म में आज हम ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. शंख
पूजा घर या पूजा स्थान पर आपको शंख रखना चाहिए। यदि यह दक्षिणावर्ती शंख है, तो उत्तम होगा क्योंकि दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शंख रखने से घर की सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

2. गंगाजल
पूजा घर में आपको किसी पीतल या फिर चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

3. शालीग्राम
शालीग्राम भगवान विष्णु के ही स्वरुप हैं। पूजा स्थान पर शालीग्राम रखकर नित्य तुलसी दल से पूजा करने एवं पवित्र जल से अभिषेक करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं। आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


4. मोरपंख
पूजा घर या पूजा स्थल पर आपने मोरपंख देखा होगा। मोरपंख रखने से नकारात्मकता दूर होती है। वास्तु में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भी अपने माथे पर मोरपंख धारण करते हैं।

5. लक्ष्मी यंत्र
पूजा घर में लक्ष्मी यंत्र का रखना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रतिदिन और शुक्रवार को विशेष रुप से लक्ष्मी यंत्र की पूजा करने से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है।

Related News