हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। हिंदुओं में तुलसी को देवतुल्य माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी वास करती हैं। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। रोजाना सुबह स्नान करके तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए साथ ही शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस पौधे को घर के आंगन में लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती हैं। साथ ही इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा है। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की तुलसी के अलावा ऐसे कौन-कौन से पौधे हैं जो हमारे जीवन में तरक्की लाते हैं आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से -

1. शमी का पौधा :

ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अगर आप घर के दरवाजे पर शमी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करते हैं तो इससे आपको शनि की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे का संबंध न्याय के देवता शनिदेव से होता है। साथ ही घर में धन का आगमन भी होता रहता है। ऐसे में तुलसी के पौधे के साथ-साथ शमी का भी पौधा लगा सकते हैं। ये भी काफी शुभ माना जाता है।

2. धतूरे का पौधा :

वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरे का भी पौधा लगाते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोगों को भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी के घर में तनाव रहता है तो वो भी शिव जी की कृपा से दूर हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धतूरा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।

Related News