अक्सर लोग पर्स में पैसों के अलावा भी कुछ सामान चाबी और कागजात जैसी चीजें रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चीजें आपको कंगाल बना सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में पैसों के अलावा किसी भी तरह की अनावश्यक चीज को रखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आज जानिए पर्स में किन चीजों को रखने से आता है दुर्भाग्य और होती है धन हानि-



1. पर्स में अनावश्यक कागज जैसे बिल वगैरह को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी आती है और आर्थिक नुकसान होता है।


2. कई बार लोग पर्स में रुपए मोड़कर रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि रुपए को हमेशा छोटे से बड़े क्रम में अच्छे से रखना चाहिए।

3. कई लोग तस्वीर में अपने पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मृतक की तस्वीर पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से काम में बाधा और अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।


4. माना जाता है कि पर्स में कभी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी आती है और धन हानि होती है।

5. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कभी भी भगवान की कटी-फटी तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि कटी-फटी तस्वीर रखने से तरक्की में बाधा आती है।

Related News