वास्तुशास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय हैं जिनको अपना कर हम अपने घर की सुख- समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। अपने घर से नकारात्मकता को दूर कर उन्नति और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता है। घर के मुख्य दरवजे पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र लगाने से घर पर आने वाला कोई भी सकंट और नकारात्मकता दरवाजे पर ही समाप्त हो जायेगा।

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी जी को भी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे को रोज जल अर्पित किया जाता है और दीप प्रज्वलित किया जाता है वहां मां लक्ष्मी का स्वतः वास होता है।


भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय है। वास्तुशास्त्र में दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस शंख को पूजा के स्थान पर या तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कोई भी बजने वाला शंख घर में रखने और बजाने से बैक्टीरिया और विषाणु नष्ट हो जाते हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

Related News