दुनिया का हर मनुष्य धनवान बनना चाहता हैं और इसके लिए दिन रात मैहनत भी करता हैं, लाख कोशिशों के बावजूद भी कई लोग आर्थिक तंगी से परेशान रहते है, अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते है तो कुछ विशेष उपायों को अपनाना लाभकारी हो सकता है। माना जाता है कि इन सरल उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

Google

कपूर जलाना: घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार कपूर जलाना चाहिए। विशेष रूप से रविवार और शुक्रवार को इस उपाय को करना अच्छा माना जाता है। इससे सकारात्मकता का संचार होता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Google

रसोई के उपाय: जब भी रोटी बनाएँ, सबसे पहले गर्म तवे पर दूध के हल्के छींटे मारें और फिर रोटी बनाएं। इसके बाद, पहली रोटी गाय को खिलाएं। इस उपाय से धन लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है और घर में अन्न, धन, व सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती।

Google

तुलसी का पौधा: अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं और रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं। संध्याकाल में दीपक जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Related News