सनातन धर्म में तुलसी का काफी अधिक महत्व है। लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को गलत दिशा में लगाया जाए तो यही पौधा आपके सौभाग्‍य को दुर्भाग्‍य में भी बदल सकता है। जी हां, गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा पूरे परिवार को संकट में डाल सकता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में रखना बहुत ही जरूरी होता है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा धन वृद्धि के साथ-साथ सौभाग्‍य का प्रतीक है। इस पौधे को लगाने से घर में पॉजिटीव एनर्जी आती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए साथ ही जानिए ये किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते है विस्तार से -

* इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ :

वास्तु के अनुसार, तुसली का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

* इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं तुलसी का पौधा :

वास्तु के अनुसार, आपके घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा न लगाएं। अगर आप फिर भी लगाते हैं तो इससे आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

Related News