शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपत्ति को रोकने के साथ-साथ रोगों के नाश के लिये भी एक अच्छा उपाय है। घर में तुलसी साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ होती है। तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। तुलसी का पौधा ऐसा है जो आपको मुसीबतों के बारें में पहले से ही सतर्क कर देता है।

हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। मामूली सा दिखने वाला यह तुलसी का पौधा हमारे घर के सभी दोष को दूर करता है। जिससे आप और आपका परिवार निरोग- सुखमय होने के साथ समृद्धि से भरपूर होता है।

घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।

ज्योतिषों के अनुसार तुलसी का पौधा बुध के कारण सुखता है, क्योंकि बुध ग्रह हरे का प्रतीक होता है और पेड़-पौधें, हरियाली का प्रतीक होता है। यह एक ऐसा ग्रह होता है जो दूसरों ग्रहों के अच्छे और बुरे प्रभाव जातक तक पंहुचाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधा लगाना चाहते हैं तो उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसके अलावा आप चाहे तो ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

Related News