इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर दिशा के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस दिशा का क्या महत्व है। आज हम आपको दक्षिण दिशा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिशा में किन चीजों को रखना शुभ नहीं होता है। इन चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से पितृ नाराज हो सकते हैं।

दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। इसी कारण इस दिशा में जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए। ये चीजें रखने से घर में अशांति पैदा हो जाती है। इनके कारण पितर नाराज हो जाते हैं।

घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा रखना भी अशुभ रहता है। इसके कारण भी कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वहीं इस दिशा में पूजा घर भी नहीं होना चाहिए।

Related News