वास्तु का सभी के जीवन में अहम स्थान होता है। वास्तु नियमों को ध्यान में रख कर आप अपने हर एक काम को सवार सकते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को अपने घर में रखने से आप कई बिगड़े काम बना सकते हैं।

ये चीजें वास्तु दोष को दूर करने के साथ, माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करती हैं। इस से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे और परिवार तेजी से तरक्की होगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

शंख
शंख माता लक्ष्मी और नारायण दोनों को प्रिय है। ये आपके घर के वास्तु दोष को दूर कर सकता है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। इसे आपको मां लक्ष्मी के पास रखना चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए। लेकिन उस शंख को बजाएं नहीं। बजाने वाला शंख आपको अलग रखना चाहिए।

घड़ा या सुराही
घड़ा या सुराही को उत्तर दिशा में रखना चाहिए, साथ ही इसका पानी भी रोजाना बदलना चाहिए। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होता है।

बांसुरी
बांसुरी से भी वास्तु दोष दूर हो सकता है। ये आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। आपको चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। अगर चांदी की बांसुरी नहीं रख सकते तो बांस की बांसुरी रख सकते हैं। इस से धन के अवसर प्राप्त होंगे।

पिरामिड
वास्तुदोष दूर करने के लिए अपने घर में 9 पिरामिड रखें। अगर 9 पिरामिड नहीं रख सकते तो एक एक पिरामिड उस स्थान पर रखें, जहां परिवार के सदस्य अक्सर साथ बैठते हैं।

Related News