pc: news18

हम घर में जो भी रखते हैं उसका वास्तु की दृष्टि से खास महत्व होता है। वहीं घर में पेड़ पौधे लगाने से पहले भी वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। क्योकिं वास्तु के हिसाब से कई पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जो गरीबी का कारण बन सकते हैं। इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

वास्तु के अनुसार घर में कभी कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसे पौधे घर में लगाना शुभ नहीं होता और ये नकारात्मकता लाते हैं। इसके अलावा घर में क‍िसी भी तरह के मुरझाए हुए पौधे भी नहीं रखने चाहिए. ये पौधे भी जीवन में नकारात्‍मकता लाते हैं।

pc: news18

घर के अंदर बेल का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। बेल का पेड़ लगाने से प्रॉपर्टी के विवाद ज्यादा उत्पन्न होते हैं। साथ ही बेल का पेड़ घर में लगाने से संघर्ष बढ़ जाता है.

pc: news18

हालाकिं हिंदू धर्म में केले के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन याद रखें कि केले का पेड़ कभी घर के भीतर न लगाएं। इस से घर में समृद्धि नहीं आती है।

Related News