Photo Credit:Dainik Bhaskar

आपको बता दे कि मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र प्राचीन विज्ञान है जो घर की संरचना और उसमें रखी गई चीजों के संबंध के बारे में बताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही चीजों को उनकी सही दिशा और सही जगह पर रखना चाहिए सुख समृद्धि और शांति बढ़ती है यदि संरचना वास्तु को अनुरूप है लेकिन उसमें रखी गई चीज वस्तु के अनुसार नहीं है तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है उन चीजों के बारे में जिनका घर में रखना अशुभ माना जाता है यह चीज अशांति और कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से -

Photo Credit:HerZindagi
* टूटी-फटी मूर्तियां :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि अगर आपके घर के मंदिर में टूटी या फिर फटी हुई देवी देवताओं की मूर्तियां तस्वीर है तो आप इसे तुरंत बदल दें क्योंकि इसकी वजह से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा टूटे हुए कांच को भी घर में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Photo Credit:Holidayrider

* खराब लाइटें :

वास्तु नियमों के अनुसार घर में रखी हुई खराब लाइट या बल्ब घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ा देते हैं जिसकी वजह से आर्थिक समस्याएं बढ़ती रहती है।


* फटे जूते-चप्पल :

वास्तु नियमों के अनुसार बताया जाता है कि घर में पुराने और फटे हुए जूते चप्पल तथा कपड़े भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं जिसकी वजह से घर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।


* कबूतर का घोंसला :

देखा जाता है कि अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन घर में कबूतर का घोंसला भी शांति को पूरी तरह से भंग कर सकता है और आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। वास्तु के अनुसार कांटेदार पौधों को घर में लगाना शुभ होता है अगर आप चाहते हैं कि आपका घर सुख शांति से भरा रहे और आपको किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े तो आपको वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए इससे न केवल आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है बल्कि आपके जीवन में सुख समृद्धि भी बढ़ती है।

Related News