इंटरनेट डेस्क. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है जैसा हमारे घर का वास्तु होता है वैसा ही प्रभाव हमारी लाइफ पर पड़ता है। हमारे घर के हर हिस्से का वास्तु होता है बेडरूम से लेकर किचन और पूजा तथा वास्तु शास्त्र में टॉयलेट को लेकर भी कई तरह के वास्तु नियम बताए गए हैं। हमारे घर में सबसे मुख्य घर का मेन दरवाजा होता है इसी दरवाजे से हमारे घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं। आपने भी देखा होगा कि कई लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू और मिर्च लटका कर रखते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को कम कर सकते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में -

* हमारे घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को रोकने के लिए घर के मेन गेट पर हल्दी या कुमकुम मैं गंगा जल मिलाकर स्वास्तिक बनाना चाहिए। घर के मेन गेट पर बना स्वास्तिक हमारे घर में नेगेटिव एनर्जी को प्रवेश करने से रोकता है। स्वास्थ्य को ईशान कोण में बनाना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य गेट पर स्वास्तिक बनाने से आने वाली सभी ताकत है हमारे गेट के बाहर ही हैं रुक जाती है और अंदर नहीं आ पाती।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर के मेन गेट के सामने खंबा या कोई पेड़ नहीं होना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को रोकने के लिए मेन गेट के पास तुलसी का पौधा रखना चाहिए।

* घर का मुख्य दरवाजा हमेशा दो पल्लों वाला होना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा घर के अन्य सभी दरवाजों से बड़ा और चौड़ा होना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर रखा डोर मेट हमेशा आयताकार आकृति में होना चाहिए।

Related News