इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना शुरू हो चुका है और वो मौसम आ चुका है जब आप जो भी पौधे लगाएं बारिश की वजह से आसानी से लग जाते हैं। इस मौके पर कुछ ऐसे पौधे भी होते है जिन्हें लगाने से न सिर्फ आपकी किस्मत खुल सकती है बल्कि आपके पास पैसों की कमी भी नहीं होती है। सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना है, इस महीने में तुलसी का पौधा लगाना तो बेहद शुभ होता ही है। लेकिन तुलसी के साथ कुछ और भी पौधे हैं जिन्हें अगर आप इस महीने में अपने घर में लगाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और सौभाग्य लेकर आएगा। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की वो कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें आप सावन के महीने में तुलसी के साथ अपने घर में लगाते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते है विस्तार से -

* घर में लगाए शमी का पौधा :

शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर में लगाने से शिव के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से दोगुनी कृपा मिलती है।

* धतूरे का पौधा :

सावन के महीने में में रविवार या मंगलवार को धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। शिव जी को धतूरा बहुत प्रिया है, अगर सावन में आप धतूरे का पौधा लगाते हैं तो भोलेनाथ की कृपा आप पर जरूर बरसेगी।

* बेल का पौधा भी है लाभदायक :

अगर आप घर में बेल का पेड़ लगाते हैं तो घर के वास्तु दोष मिट जाते हैं। बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं। इसलिए सावन के महीने में घर पर बेल का पौधा लगाएं जिससे घर में अपार सुख और पैसा मिलेगा।

* केले का पौधा

सावन के महीने में तुलसी और केले का पौधा साथ लगाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं। सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है। बस इस बात का ध्यान रखें ये दोनों पौधे साथ न लगाएं, केले को दाहिनी और तुलसी के पौधे को बाईं ओर लगाएं।

Related News