हम सभी चाहते हैं कि जीवन में हमारे पास वो सभी चीजें हो जिनकी हमें जरूरत पड़ती है लेकिन कई बार हम जिन चीजों को चाहते हैं वो हमें मिल नहीं पाती है। किस्मत हमारा साथ नहीं देती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें तकिए में रखकर सोने से आपका भाग्य चमक सकता है और इसका असर सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है जो कि व्यक्ति को कामयाब बनाता है।

मोरपंख

सकारात्मक ऊर्जा के लिए और कामयाब होने के लिए रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे एक मोरपंख अवश्य रखें। इसका असर बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है। इस से व्यक्ति की कुंडली में लगे दोष धीरे-धीरे समाप्त होते हैं। ऐसे में व्यक्ति का भाग्य पूरी तरह से उसका साथ देता है। दुर्घटना से भी मोरपंख आपको बचाता है। इसके बाद सुबह उठ कर उसके दर्शन करें।

तुलसीदल

रात को सोते समय तकिए के नीचे 4-5 तुलसीदल रखने से पॉजेटिव एनर्जी प्राप्त होती है। लेकिन आप जब सुबह नींद से जागे तो उस तुलसीदल का सेवन जरुर कर लें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और बीमारियां भी आपको छू नहीं सकती हैं। लेकिन याद रखें कि तुलसीदल शाम के वक्त ना तोड़ें।

Related News