अचार बहुत से लोगों को पसंद होता है लेकिन जब अचार खत्म हो जाता है तो इसके तेल को फेंक देते हैं। लेकिन आपको शायद जानकारी ना हो लेकिन इस तेल का आप दोबारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आप इसका दोबारा इस्तेमाल कहाँ कर सकते हैं।

- आटा गूंथते समय उसमें बचा हुआ अचार का तेल मिला दें। इस से आटा चिपकेगा नहीं।

- परांठे की स्टफिंग के लिए भी आप अचार के बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा परांठे सेंकने के लिए भी आप अचार तेल का यूज कर सकते हैं।

- कढ़ी में भी आप बचा हुआ आचार का तेल डाल सकते हैं। इससे कढ़ी बेहद लजीज बनेगी।

- पुदीने या टमाटर चटनी को पीसते समय भी आप उसमे थोड़ा तेल डाल सकते हैं। इससे वो ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।


- बचे हुए अचार के तेल को आप दोबारा गाजर, मूली, आम, मिर्ची जैसे अचार डालने के लिए यूज कर सकती हैं।

Related News