पूजा घर में कपूर का काफी महत्व है और इसे बेहद खास माना जाता है। पूजा में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर के कई फायदे हैं और इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सस्ता सा कपूर आपके किन किन कामों में आ सकता है।

1. सिरदर्द होने पर कपूर, अर्जुन की छाल, शुण्ठी और सफेद चंदन को बराबर मात्रा में लेकर आपको पीस । इस से आपको सरदर्द से राहत मिलेगी।

2.अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो भी कपूर आपके काम आ सकता है। आपको कपूर के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है। ये मुहांसो को वापस आने से भी रोकेगा।

3. चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो नारियल तेल में कपूर को मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग मिट जाते हैं।

4. बालों के झड़ने की समस्या में भी कपूर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से रूसी और टूटते बालों से राहत मिलती है।

5. गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से सर्दी-जुकाम में काफी राहत मिलती है।

Related News