जितना ध्यान आजकल लड़कियां अपने स्किन का रखती है उतना ही ध्यान अपने नेल पेंट का भी रखती है। वहीं आमतौर पर ऐसा होता है कि हम कई दिनों तक बिना रिमूवर के नेल पेंट नहीं छुटाते है या फिर नेल पेंट रिमूवर नहीं होने की वजह से नेल पेंट रिमूव नहीं कर पाते है। लेकिन जब हमे शादी पार्टी में जाना होता है, तो नेल पेंट रिमूवर नहीं होने की वजह से हम काफी परेशान हो जाते है। ऐसे में आज हम आपको बिना रिमूवर के नेल पेंट हटाने के आसान तरिके बता रहे है। जिनकी मदद से आप बिना नेल पेंट रिमूवर के अपने नेल्स साफ कर सकते है।

हैंड सेनेटाइजर - हाथ साफ करने के अलावा हम सेनेटाइजर को नेल पेंट रिमूव करने में भी यूज कर सकते है। अपने नेल्स को शाइन लाने के लिए भी आप
हैंड सेनेटाइजर का उपयोग कर सकते है। इसके लिए हैंड सेनेटाइजर को रुई के बॉल में लेकर अपने नेल्स को साफ कर सकते है।

गर्म पानी - नेल पेंट को आसानी से छुड़ाने के लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती है। एक कटोरी में गर्म पानी लेकर, अपने हाथों को उसमे 10 मिनट तक डुबो लें। इसके बाद कॉटन से नेल्स को साफ करें।

सिरका और नींबू - अपने नेल्स को साफ और नेल पेंट को हटाने के लिए आप सिरका और नींबू को भी उपयोग में ले सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले
सिरका और नींबू को एक साथ मिश्रित कर लें। अब नेल्स को गुनगुने पानी में डुबोएं रखें और 10 मिनट बाद हाथों को धों लें।

हेयर स्‍प्रे - आज कल हेयर स्‍प्रे में रबिंग एल्‍कोहल आता है जो नेलपॉलिश रिमूवर जैसा ही काम करता है। नेलपेंट पर हेयर स्‍प्रे करने के बाद नेल्स को कॉर्टन से साफ करें। इससे जल्द ही नेल पेंट रिमूव हो जाएगी।

Related News