हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व रखता है। हर घर के आंगन में इसका होना जरूरी माना गया है। मान्यता है, कि जिस घर में तुलसी का पेड़ होता है, उस घर में नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती। इसके अलावा घर में लगा तुलसी का पौधा जहां सकारात्मक दृष्टि से अच्छा माना गया है, तो वहीं इसका नकारात्मक प्रभाव भी मानव जीवन पर पड़ता है।


किन स्थितियों में तुलसी का पौधा होता है हानिकारक:
# शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोडऩे चाहिए। ये दिन हैं एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र गृहण काल। इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोडऩे चाहिए। बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोडऩे चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है।


# तुलसी के पौधे को घर के अंदर नहीं लगाया जाता, ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पति के मृत्यु के बाद भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी प्रिये सखी राधा की तरह माना था। तुलसी ने कहा कि घर के अंदर ना सही बाहर तो उन्हें स्थान मिल सकता है, जिसे भगवान विष्णु ने मान लिया। तब से आज तक तुलसी का पौधा घर और मंदिरों के बाहर लगाया जाता है।
तुलसी का पौधा घर पर है तो कुछ बातों का रखना चाहिए ध्यान, होगा बड़ा लाभ

# तुलसी के पत्ते नहीं चबाने चाहिये तुलसी के पत्तों का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इन पत्तों को चबाए नहीं बल्कि निगल लेना चाहिए। इस प्रकार तुलसी का सेवन करने से कई रोगों में लाभ प्राप्त होता है।

Related News