शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। अगर आप इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो आपको मनचाहा फल मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन से धन की परेशानी भी खत्म हो जाती है। अगर आप शुक्रवार के दिन कुछ उपाय आजमाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शुक्रवार को अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र करें अर्पित
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान आप उनको लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही माता लक्ष्मी जी को लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर और लाल चूड़ियां अर्पित करें। इस से माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।

मां लक्ष्मी जी को लाल रंग के पांच फूल करें अर्पित

शुक्रवार के दिन माता की पूजा के दौरान लाल रंग के पांच फूल आपको अर्पित करने चाहिए। लक्ष्मी जी की पूजा सच्चे मन से करें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें

अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करने से माता लक्ष्मी जी अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। जिस से मनोकामनाएं पूरी होती है।

शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें
अगर आप माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कीजिए।

Related News