इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 के कारण अरब देश कतर इन दिनों दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में अभी विदेश लोगों का जमावड़ा है। अगर आप भी यहां पर विश्व कप मैच देखने का प्लान बना रहे तो इस देश के कुछ पर्यटक स्थलों का भ्रमण जरूर करें। आज हम आपको यहां के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
यहां का इस्लामी कला संग्रहालय बहुत ही प्रसिद्ध है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी।
यहां का सूक वाकिफ बाजार वास्तुशिल्प के अलावा कढ़ाई वाले सामान, मसाले और इत्र के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप कैफे या रेस्तरां में लोकल फूड का मजा ले सकते हैं।
यहां का एस्पायर पार्क भी बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आप परिवार के साथ भ्रमण कर सकते हैं। ये कतर में मशाल टॉवर के रूप में प्रसिद्ध है।

Related News