इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश में भी कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। आप हम आपको यहां की बेलम गुफाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित है। बेलम गुफाएं देश में दूसरी सबसे बड़ी और सबसे लंबी गुफा हैं। आपको एक बार इन गुफाओं का दीदार जरूर ही करना चाहिए।

यहां पर विभिन्न लंबे मार्ग, दीर्घाएं, ताजे पानी और पानी की सुरंगों का दीदार करने को भी मिलेगा। बेलम गुफाएं अपनी अद्वितीय निर्माण जैसे कि स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट संरचनाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश की इन गुफाओं का निर्माण चूना पत्थर से मिलकर लाखों सालों में हुआ था। ये बेलम गुफाएं साढ़े तीन किमी से अधिक लम्बी बताई जाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन गुफाओं की गहराई 46 मीटर तक जाती है। यहां के पटालगंगा बिंदु पर पूरे साल एक भूमिगत जलधारा बहती है।

PC: holidayrider, thenewsminute

Related News