इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत झीलें हैं। आज हम आपको यहां की प्रसार झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगहों में से एक है।

मंडी से लगभग 50 किमी दूर उत्तर में स्थित ये एक क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी है। आपको जानकर हैरान होगी कि इस झील में तीन मंजिला शिवालय भी स्थित है, जो ऋषि प्रहार को समर्पित है। समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये झील कुल्लू घाटी में शक्तिशाली धौलाधार पर्वतमाला से घिरी हुई है।

रहस्यवादी आकर्षण से भरी इस झील की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बर्फ से ढकी चोटियों से घिरे इस स्थान से नीचे तेज बहती हुई ब्यास नदी का खूबसूरर दृश्य नजर आता है। आपको एक बार इस झील का दीदार जरूर ही करना चाहिए। यहां पर जाने से आपका दिल खुश हो जाएगा।
PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News