इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गर्मी के मौसम में अपने पार्टनर के साथ किसी बीच पर जाने का प्लान है तो दक्षिण गोवा के सबसे आकर्षक जगहों में से एक पोलेम बीच पर जा सकते हैं। कर्नाटक सीमा से लगा ये बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इस बीच के बारे में कम ही लोगों का पता है।

इसी कारण यहां पर पयर्टकों की ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। ये बीच शुद्ध सफेद रेत और नीले पानी के बहुत ही प्रसिद्ध है। पोलेम बीच एक ऑफबीट समुद्र तट है। अगर आप शांति की तलाश के लिए किसी स्थान पर घूमना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर जगह है।

यहां पर आप पिकनिक का मजा ले सकते हैं। वहीं धूप सेंकने या तैराकी के लिए भी एक आदर्श बीच है। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस बीच पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: tripoto, holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News