इंटरनेट डेस्क। अगले महीने क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में है। बहुत से लोग तो इस त्योहार पर घूमना पंसद करते हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप इस त्योहार का मजा ले सकते हैं।

क्रिसमस का त्योहार बनाने के लिए गोवा भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। देश के इस राज्य मे ंकई मशहूर चर्च हैं। आप अपने परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते है।

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शिमला भी आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। इस हिल स्टेशन को क्रिसमस के मौके पर खूबसूरत लाइट्स से सजाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर आप यहां पर टॉय ट्रेन का मजा ले सकते हैं।

Related News