इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के चंबा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। चंबा हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों में अपनी अपनी अलग खासियत के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। चंबा का मौसम आपकी हर तकलीफ को दूर करने वाला होता है।

इसका पर्यटक स्थल का नाम वहां की राजकुमारी चंपावती के नाम पर पड़ा। यहां पर चौगान भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। चंबा के आसपास कुल 75 प्राचीन मंदिर हैं। इनमें प्रमुख लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरिराय मंदिर, चामुंडा मंदिर ज्यादा ही प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको भूरी सिंह संग्रहालय का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। अगर आपका नए साल के मौके पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: amarujala

Related News