इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के खूबसूरत बीचों में बालेश्वर जिले में दीघा से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तलसारी तट भी एक है। इसकी गितनी पूर्वी घाट के अनदेखे बीचों में होती है। इसे देश के उत्तर पूर्वी तट पर अंतिम समुद्र तट के रूप में भी पहचाना जाता है।

अगर आप नए साल के मौके पर किसी शांत बीच पर पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस बीच पर जा सकते हैं। ओडिशा का ये बीच कम भीड़भाड़ होने के कारण प्रदूषण की पहुंच से परे है। इस बीच पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

ओडिशा के इस बीच पर कई रेत के टीले हैं जो खजूर, नारियल और काजू के पेड़ो से भरे हुए हैं। ये बीच सुबर्नोरखा नदी का एक तट भी है। इस नदी का विलय बंगाल की खाड़ी में होता है। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस बीच पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: holidify

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News