इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप गर्मी के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं। जहां पर आप गर्मी के मौसम में सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। इस स्थान की खूससूरती आपके मन को भा जाएगी।

राजस्थान के इस इकलौते हिल स्टेशन की गर्मी के मौसम में खूबसूरती बढ़ जाती है। आप अगले महीने यहां पर घूमने जा सकते हैं। जून-जुलाई घूमने के हिसाब से अच्छा समय है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थल देखने को मिलेेंगे।

यहां की नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। आप अपने परिवार के साथ बच्चों की स्कूलों की छुट्टियों का यहां घूमकर मजा लें। आप आज ही अपने परिवार के साथ मिलकर यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार बन जाएगा।

PC: traveltriangle

Related News