इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गोवा के एक बहुत ही खूबसूरत बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप इस बीच पर गर्मी के मौसम में घूमने का मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। आज हम आपको गलगिबाग बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये गोवा के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक है। दक्षिण गोवा के कैनकोना में गलगिबाग नदी के तट पर स्थित ये बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। गलगिबाग बीच गोवा के तीन समुद्र तटों में से एक है जो ओलिव रिडले कछुओं के लिए एक घोंसले के शिकार स्थल के रूप में दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है।

वनस्पति के घने आवरण और विविध स्थलाकृति के साथ लंबी तट रेखा के कारण इस बीच को दक्षिण गोवा में भ्रमण के लिए बहुत ही शानदार माना जाता है। ये बीच सफेद रेत के कारण भी प्रसिद्ध है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC: tripoto

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News