इंटरनेट डेस्क। मालदीव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसे विश्व का बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में भी एक ऐसी जगह है जो मालदीव से खूबसूरती के मामले में कम नहीं है? इस स्थान को भारत का मालदीव बोला जाता है, जहां पर 100 से भी ज्यादा आइलैंड हैं।

आज हम आपको राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बांसवाड़ा शहर में लगभग 100 द्वीप हैं। इसी कारण इसे द्वीपों का शहर भी बोला जाता है। अगर आपका नए साल के मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो बांसवाड़ा जा सकते हैं, जहां पर पानी के बीच छोटे-छोटे द्वीप बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं।

यहां घूमने आने वाले टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में बसे बांसवाड़ा की माही नदी के कारण खूबसूरती बढ़ जाती है। आपको एक बार यहां पर जरूर ही जाना चाहिए।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News