इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत देश के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर महिलाएं भी सोलो ट्रिप पर जा सकती हैं। अगर आपका विदेश भ्रमण का प्लान है तो ये देश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां पर महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महफूज हैं। हम आपको स्विट्जरलैंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जो क्राइम रेट, शांत वातावरण और पब्लिक सर्विसेज के कारण सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए काफी अच्छी जगह है। अपने एल्पाइन लैंडस्केप, सुंदर बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत तालाबों के लिए ये देश दुनिया में प्रसिद्ध है। ग्लोबल पीस इंडेक्स पर भी स्विट्जरलैंड को छठा स्थान मिला है। इसी कारण इस देश को महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है।

आप इस देश में हाईकिंग और स्कींग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। बन्र्स जिटगोल्ज क्लॉक टावर और ल्यूसर्न वुडन चैपल ब्रिज जैसे पर्यटक स्थल आपको बहुत ही पसंद आएंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: hindi.news18

Related News