इंटरनेट डेस्क। गुजरात घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार जगह है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको सापुतारा हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं।

डांग जिले में स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर ऊंचाई पर स्थित ये हिल स्टेशन एडवेंचर लवर्स को बहुत ही पंसद आता है। यहां के हरे-भरे जंगल, पहाड़, झरने और वादियां पर्यटकों का दिल खुश कर देते हैं। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

यहां पर आप हटगढ़ किले का दीदार कर सकते हैं, जो सापुतारा से करीब 5 किमी दूर 3,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस बेहद प्राचीन किले पर पर्यटक ट्रैकिंग के जरिए पहुंचते हैं। यहां पर सापुतारा झील भी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र होती है। आपको एक बार इस हिल स्टेशन पर जरूर ही जाना चाहिए।

PC: india.com, holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News