इंटरनेट डेस्क। केरल का मुन्नार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण विश्व प्रसिद्ध है। अगर आपका भी इस सर्दी के मौसम में घूमने का प्लान है तो एक ये आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

मुन्नार केरल के पर्यटन स्थलों में अपना विशेष महत्व रखता है। ये केरल का पहाड़ी इलाका आपको बहुत ही पसंद आएगा।

यहां पर आपको बादलों को स्पर्श करते ऊँचे-ऊँचे पहाड़ नजर आएंगे। यहां पर हाथ उठाते ही आप ऐसा महसूत करेंगे जैसे आपने बादलों को अपनी मुट्ठी में समेट लिया हो।

अगर आपकी अभी शादी हुई तो आपको इस स्थान पर जरूर ही जाना चाहिए। इस स्थान पर आरामदायक और लुभावने रिजॉर्ट आपकी यात्रा को बेहद सुगम बनाएंगे। चाय के उत्पादन के लिए केरल का ये क्षेत्र बहुत ही प्रसिद्ध है। चाय की सौंधी खुशबू आपके मन को भा जाएगी।

Related News