इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सर्दी के मौसम में घूमने का प्लान है तो आपके लिए मानानगरी मुंबई बेहतर विकल्प बन सकती है। यहां पर आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगे। इसमें से एक यहां की खूबसूरत पोवई झील।
पोवई की वादियों में बसी ये छोटी सी कृत्रिम झील पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है।

ये झील इस शोर भरे शहर में पर्यटकों को शान्ति का एक अलग ही एहसास कराती है। इस झील में पर्यटकों को मगरमछ, बतख, बुलबुल सहित बहुत से जीव आसानी से देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप नौका यात्रा का भी मजा ले सकते हें। पोवई लेक गार्डन भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां के अद्भुत नजारे आपके मन को भा जाएंगे।

इस झील के पास ही आपको तुलसी झील, विहार झील और संजय गाँधी राष्ट्र उद्यान भी देखने को मिलेंगे। आपको एक बार पोवई झील को जरूर ही देखना चाहिए। यहां पर घूमने में आपको मजा आ जाएगा।

Related News