इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप आगामी समय में इस राज्य में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको यहां के मुक्तेश्वर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेहद ही शानदार हिल स्टेशन है।

यहां का मौसम हमेशा सुहाना रहता है। 2171 मीटर की ऊंचाई पर कुमाऊं में बसा मुक्तेश्वर हिल स्टेशन सुंदर घाटियों से घिरा हुआ है। ये मुक्तेश्वर धाम के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन पर आप रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग का भी मजा ले सकते हैं।

यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस हिल स्टेशन पर आप सीढिय़ों के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। आपको आज आज ही पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: navbharattimes

Related News