इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में पर्यटक ठंडे स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं। बहुत से लोग तो किसी झील के किनारे अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिनाना पसंद करते हैं।

अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश में स्थित करेरी झील का रूख कर सकते हैं, जो कांगड़ा जिले में धर्मशाला के लगभग 9 किमी उत्तर पश्चिम में धौलाधार श्रेणी में स्थित एक उथली और ताजे पानी की झील है। सतह समुद्र तल से 2934 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस झील के पास की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये एक प्रमुख दर्शनीय स्थल होने के साथ ही धौलाधार रेंज में एक बेहद लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल भी है। करेरी झील में पानी की दृश्यता बहुत अधिक है। अभी यहां का मौसम घूमने के हिसाब से बहुुत ही शानदार है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News