इंटरनेट डेस्क. घूमने के लिए राजस्थान एक बहुत ही अच्छी जगह है। राजस्थान में घूमने के लिए कई जगह मौजूद है इन्ही में से एक जगह जैसलमेर भी है। राजस्थान का जैसलमेर शहर डेसर्ट सफारी के लिए जाना जाता है और इसके लिए यह जगह लोगों की पहली पसंद है। जैसलमेर शहर चारों तरफ से शुष्क थार रेगिस्तान और बंजर रेत से घिरा हुआ है। अगर आप भी यहां पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है इस शहर की खूबसूरत जगह के बारे में जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते है इन जगहों के बारे में -

* गडीसर लेक :

यदि आप भी राजस्थान के शहर जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जाते समय आप गड़ीसर लेक जरूर घूमकर आए। यह झील शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। झील का इतिहास 14वीं शताब्दी का है। यह जीन उस समय पूरे शहर के लिए पानी का मुख्य और प्रमुख स्रोत था। लेकिन अब गड़ीसर झील लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण का केंद्र है जहां पर आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

* पटवों की हवेली :

जैसलमेर की यात्रा के दौरान आपको पटवों की हवेली घूमने जरूर जाना चाहिए यहां पर घूमने की जगहों की लिस्ट में पटवों की हवेली सबसे ऊपर आती है। इस बड़ी सी हवेली में हवादार आंगन के साथ सात बालकनी है जिस में से प्रत्येक में विशेष प्रकार की नक्काशी की गई है। यहां पर आप घूमने के लिए सितंबर से फरवरी के बीच जा सकते हैं।

* व्यास छत्री :

जैसलमेर में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहों में व्यास छतरी को भी शामिल किया जाता है। व्यास छात्री जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप क्षत्रियों की वास्तु कला को देखने के अलावा दूसरी तरफ जैसलमेर किले और रेत के टीलों के सुंदर दृश्य को देखने का मजा ले सकते हैं।

* थार रेगिस्तान :

जैसलमेर में आप थार रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर स्थित जैसलमेर का किला भी देख सकते हैं जो राजस्थानी वास्तुकला का प्रतीक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत के इस सबसे बड़े जीवित के लिए में लगभग 5000 लोग रहते हैं और यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।

Related News