pc: Karnataka Tourism

कर्नाटक में स्थित उडुपी एक खूबसूरत जगह है जहां आप दोस्तों और परिवार के साथ अद्भुत और यादगार छुट्टियां मना सकते हैं। बीच डेस्टिनेशन के नाम पर लोगों को गोवा ही पहला ऑप्शन समझ आता है, लेकिन अगर आप भी बीच लवर हैं, तो एक बार उडुपी को जरूर एक्सप्लोर करें। ,

समुद्र तटों के अलावा और भी कई जगहें हैं जहां आप अपनी दो से तीन दिन की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। उडुपी अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों, एडवेंचर लवर्स और आध्यात्मिक यात्रा पर जाने वालों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

मालपे बीच
मालपे, उडुपी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसमें सुनहरी रेत, सुखद मौसम, स्वादिष्ट स्थानीय भोजन और समुद्र तट की सैर शामिल है। मैंगलोर से 66 किलोमीटर और उडुपी से 6 किलोमीटर दूर स्थित, मालपे बीच मोगावीरा मछुआरों के लिए एक प्राकृतिक बंदरगाह है। तट से दूर चार चट्टानी द्वीप हैं, सबसे उत्तरी द्वीप दरिया-बहादुरगढ़ है, मध्य वाला दरिया-गदरा-कल्लू है, जबकि सबसे दक्षिणी द्वीप कारी-इलाडा-कल्लू है। चौथा चट्टानी द्वीप, सेंट मैरी द्वीप है।।

pc:Trawell.in

सेंट मैरी द्वीप
मालपे बीच के चार चट्टानी द्वीपों में से सेंट मैरी द्वीप सबसे लोकप्रिय है। इसे नारियल द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, यह अपनी अनोखी संरचनाओं और चट्टानी संरचनाओं के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।

कौप बीच
मैंगलोर और उडुपी के बीच स्थित, कौप बीच एक शांत और अनोखा डेस्टिनेशन है। इसकी सुंदरता अछूती रहती है, और यहाँ आ कर आपको शांति का अहसास होगा। 1901 में बनाया गया लाइटहाउस एक उल्लेखनीय आकर्षण है, जो सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है, ऊपर से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। समुद्र तट के आसपास कई होटल और गेस्टहाउस हैं।

pc: udupi.live.in

घूमने का सबसे अच्छा समय
छुट्टियों के लिए उडुपी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक सर्दियों के महीनों के दौरान होता है, जब मौसम सुहावना होता है।

कैसे पहुचें?
उडुपी पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा मैंगलोर है। मैंगलोर पहुंचने के बाद आप कैब या टैक्सी से आसानी से उडुपी पहुंच सकते हैं। उडुपी का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जो यात्रियों के लिए विभिन्न विकल्प पेश करता है। यदि परिवार या दोस्तों के साथ सड़क यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उडुपी सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिससे कार या बाइक द्वारा पहुंचा जा सकता है। बैंगलोर, मैंगलोर और गोवा से सीधी बस सेवाएँ उपलब्ध हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News