ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। ओडिशा सिर्फ जगन्नाथ मंदिर ही नहीं यहां मौजूद दूसरे ऐतिहासिक स्थलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. क्या आप भी इसका हिस्सा बनने जा रहे है। तो इस लेख को जरूर पढ़े। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे उन चीजों के बारे में जो ओडिशा में फेमस है। अगर आप ओडिशा की यात्रा करते है और इन चीजों को टेस्ट नही करते है तो आपकी यात्रा समझ लो की आपकी यात्रा अधूरी ही है। आइए जानते है इन चीजों के बारे में -

* छेना पोड़ा :

ये भी ओडिशा की एक चर्चित मिठाई है, जिसे पनीर और चीनी के जरिए बनाया जाता है. ताजे पनीर का छेना बनाया जाता है और फिर चीनी और ड्राई फ्रूट्स से इसके स्वाद को और बढ़ा दिया जाता है।

* पोडा पीठा :

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा को एक महोत्सव माना जाता है और त्योहारी सीजन की बात हो, तो भला मीठे को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है. पुरी आने वाले यात्री यहां चावल के आटे से बनने वाली स्वीट पोडा पीठा का स्वाद चख सकते हैं।

* Bara घुगनी :

इसे ओडिशा का बेस्ट स्ट्रीट फूड माना जाता है. ये पकोड़े की तरह दिखने वाली डिश है और इसे चने से तैयार किया जाता है. इसके साथ चना की ग्रैवी भी तैयार की जाती है. इसे ओडिशा में जाकर जरूर टेस्ट करें।

* रसबाली :

ओडिशा में आपको ये आसानी से खाने के लिए मिल जाएगा। ये भी ओडिशा की एक मीठी डिश है, जिसे भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम को प्रसाद के रूप में भोग लगाया जाता है. खास बात है कि ये भगवान कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले 56 भोग में शामिल रहता है।

Related News