इंटरनेट डेस्क. आज के समय में दुनिया में कहीं ऐसी जगह मौजूद है जिनकी पहले की तस्वीर और वर्तमान समय की तस्वीर को देखकर आपको हैरानी होगी कि किसी जगह में इतना बदलाव भी आ सकता है जी हां ऐसी कई जगह है। इन जगहों में कई जगह तो पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खास जगहों के बारे में जिनमें समय के साथ काफी बदलाव आया है और इस बदलाव को देखकर आप हैरान हो जाओगे। आइए जानते है विस्तार से -

* बृहदीश्वर मन्दिर भी है इन जगहों में शामिल :

बृहदेश्वर मंदिर की पहले की तस्वीर और वर्तमान समय की तस्वीर को देखकर आपको हैरानी होगी। इस जगह में समय के साथ बहुत बदलाव आया है यह मंदिर तमिलनाडु के तंजौर जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 11 वीं सदी के शुरुआत में कराया गया था।

* रोम में स्थित आर्क ऑफ कॉन्सटेंटाइन:

रोम में स्थित आर्क ऑफ कॉन्सटेंटाइन भी एक ऐसी जगह है जिसके बदलाव को देखकर अचित हो जाएंगे क्योंकि इस जगह में समय के साथ बहुत बदलाव आया है इसके पहले और अब की तस्वीर को देखकर आप इस जगह को पहचान भी नहीं पाएंगे। यह एक विजय स्मारक है जिसका निर्माण 312 और 315 ईसवी के बीच में कराया गया था। ये सम्राट कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट को समर्पित है।

* स्टोनहेंज :

स्टोनहेंज ब्रिटेन की विल्टशायर काउंटी में स्थित एक प्रसिद्ध प्रीहिस्टोरिक स्थापत्य है। स्टोनहैंज यूनाइटेड किंगडम के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक पर्यटन स्थल है। इसे बड़े-बड़े पत्थरों से व्यवस्थित करके बनाया गया है। इसके निर्माण के लिए उनकी और बड़ी-बड़ी शिलाओं को धरती में गाड़ कर खड़ा करके एक चक्र का निर्माण किया गया है।

* रॉयल माइल :

एडिनबर्ग की सबसे मशहूर सड़क है रॉयल माइल। सड़क के किनारे कई बंद गलियां और अदालतें हैं. आप यहां शहर की मध्यकालीन वास्तुकला की झलक देख सकते हैं। ये सड़क एडिनबर्ग कैसल (पश्चिम में) को पैलेस ऑफ होलीरूडहाउस (पूर्व में) से जोड़ती है। इस सड़क की पहले की स्थिति और वर्तमान समय की स्थिति को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Related News