भारत एक ऐसा देश है जो दुनियाभर में अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है साथ ही भारत अपने स्वादिष्ट खाने और महमाननवाज़ी के लिए भी जाना जाता है,प्राचीन भारत की कला और वास्तुकला आंखों को खुश कर देती है,बता दे की भारत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो पर्यटकों को अतीत में ले जाते हैं, आज हम आपको इस लेख के जरिये बताएंगे कि विदेशी सैलानियों को भारत के कौन-से शहर सबसे ज्यादा पसंद आते हैं,

आगरा: ताज महल पूरी दुनिया में मशहूर है, बता दे की ताज महल के अलावा आगरा शहर में कई अन्य उल्लेखनीय मुगल-युग की संरचनाएं भी हैं, जैसे फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, मेहताब बाग, आदि. यमुना नदी के किनारे बसा यह शहर दिल्ली से 210 किलो दूर है।

लद्दाख: देश का ऐसा राज्य है, जहां न सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी खूब सैलानी आते हैं यहाँ हर साल लाखों टूरिस्ट देशभर से शहर के शोर शराबे से दूर इस ठंडे रेगिस्तान का आनंद उठाने आते हैं


दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली अपने खूबसूरत कला और वास्तुकला के लिए जानी जाती है साथ ही दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड, कपड़े, प्राचीन वास्तुकला और अद्भुत लोगों के लिए भी मशहूर है दिल्ली स्थित लाल किला, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर और कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर विदेशी सैलाना घूमते दिख जाएंगे।

सिक्किम: सिक्किन भूटान के नज़दीक है और धीरे-धीरे सैलानियों के बीच पॉपुलर होता जा रहा है, यहाँ याक राइड एक ऐसी एक्टिविटी है, जो लोगों को खूब पसंद आती है।

Related News