इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग नए साल के मौके पर घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी इस मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो महाराष्ट्र जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के 400 साल पुराने किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में रतनगढ़ किला बहुत ही प्रसिद्ध है, जो ट्रैकिंग के लिए है सबसे बेस्ट जगह है।

यहां दूर-दूर तक फैले पहाड़ और घास के मैदानों के बीच से गुजरते हुए सैलानियों का दिल खुश हो जाता है। इस किले के आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल खुश कर देगी। अहमदनगर जिले में जंगलों के बीच स्थित ये किला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है।

रतनगढ़ किले में गणेश, हनुमान, कोंकण और त्र्यंबक के चार द्वार हैं। यहां का मुख्य आकर्षण अमृतेश्वर मंदिर है, जो अपनी नक्काशी के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए बहुत यादगार साबित होगा।

PC: india.com

Related News