इंटरनेट डेस्क। देश में खूबसूरत बीचेज की कमी नहीं है। गोवा तो इस कारण दुनिया में बहुुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको ओडिशा के एक खूबसूरत बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ नए साल के मौके पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

आज हम आपको ओडिशा के प्रमुख आकर्षणों में से एक, पुरी बीच के बारे में जानकारी देने जा हैं। ओडिशा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के कारण भी बहुत ही प्रसिद्ध है। सूर्य मंदिर से 35 किमी और भुवनेश्वर से 65 किमी की दूरी पर स्थित पुरी का समुद्र तट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको एक ही स्थान पर सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: herzindagi, heritagetoursorissa, holidify

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News