इंटरनेट डेस्क। दक्षिण गोवा अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के बोगमालो बीच के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। ये आकार में एक छोटा समुद्र तट। इसकी गितनी दक्षिण गोवा के सबसे अच्छे पिकनिक स्थलों में होती है। बोगमालो बीच पर शाम के समय आपको विशेष रूप से रौनक देखने को मिलेगी।

डाबोलिम हवाई अड्डे से केवल चार किमी दूरी पर ये एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पर आपको पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए सस्ता रिसॉर्ट भी मिल जाएगा। गोवा का ये समुद्र तट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है।

आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां जाने से आपके पार्टनर का भी दिल खुश हो जाएगा। इस बीच पर देशी-विदेशी पर्यटक घूमने का मजा लेते हैं।

PC: tripadvisor

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News