इंटरनेट डेस्क. भारत में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन विश्व में कुछ ऐसे देश भी मौजूद हैं जहां पर हिंदी भाषा को बोलचाल में इस्तेमाल नहीं किया जाता। भारत में रहने वाले अधिकतर लोगों को लगता है कि हिंदी सिर्फ हमारे देश में ही बोली जाती है लेकिन हिंदी भाषा को और भी कई अन्य देशों में बोलचाल में इस्तेमाल किया जाता है यदि आप ऐसे देश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं जहां पर हिंदी भाषा बोली जाती हो तो आप इन देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि दुनिया के कौन-कौन से देशों में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है। जानते है विस्तार से -

* फिजी देश :

यह देश उन देशों में से एक है जहां पर हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। यह देश दक्षिणी महासागर के मिलेनेशिया का एक द्वीप है जहां पर लोग बोलचाल में हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। ब्रिटिश हुकूमत की मार झेल चुके इस देश के संबंध भारतीय से भी रहे हैं।

* नेपाल देश :

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो पहाड़ों और खूबसूरत नजारों के बीच में बसा हुआ है नेपाल के अधिकतर हिस्सों में हिंदी भाषा बोली जाती है। भले ही नेपाल में आधिकारिक भाषा के रूप में नेपाली भाषा को दर्जा दिया गया है लेकिन आज भी नेपाल के अधिकतर हिस्सों में लोग हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं।

* मॉरीशस :

घूमने के लिए आपसे इंडियंस के लिए मॉरीशस एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। और यहां पर हिंदी भाषा का चलन होने की वजह से यहां पर भारतीय लोगों को आना पसंद है। इस खूबसूरत टूरिस्ट वाले देश की मूल भाषा क्रियोल है। और यहां पर अधिकतर लोग बोलचाल में इंग्लिश भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन यहां पर हिंदी भाषा भी बोली जाती है।

* सिंगापुर :

सिंगापुर में अधिक संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं। माना जाता है कि लगभग 500 साल पहले तक सिंगापुर ग्रेटर इंडिया का हिस्सा रहा है। सिंगापुर में तमिल भाषा को यहां की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है घूमने के लिए यह देश एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट पैलेस माना जाता है। यहां पर बोलचाल में हिंदी भाषा का भी प्रयोग किया जाता है।

Related News