अगर आप कभी भी घूमने के लिए कहीं देश से बाहर जाना चाहते हैं तो पहले देश में मौजूद खूबसूरत जगहों के बारे में भी एक बार जान लीजिए। भारत में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनकी प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। आज प्रकृति की गोद में बसे कुछ शहर के बताएंगे जहां ताजगी, सुकून और शांति का अनुभव होता है।

लेक ऑफ नो रिटर्न
चांगलांग में एक झील है, जिसे 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से जाना जाता है। इस नाम के पीछे का इतिहास बड़ा ही अनोखा है। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई जहाज इस झील में दफ्न हो गए थे। इसी वजह से इस झील का नाम 'लेक ऑफ नो रिटर्न' पड़ गया।

मियाओ
चांगलांग में नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसे मियाओ को तिब्बत शरणार्थियों का घर कहा जाता है। नदी की वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मियाओ में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिल जाएंगे।

Related News