आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज दो शुभ योग बन रहें है। आज पहला शुभ योग सूर्य - चंद्रमा की स्थिति से ब्रह्मा शुभ योग बन रहा है। वहीं दूसरा बड़ा शुभ योग कृतिका नक्षत्र के कारण सिद्धियोग बन रहा है। आज तिथि, ग्रह और नक्षत्रों के इस शुभ योग से सर्वार्थसिद्धि योग होने के संकेत है। जिसके फल स्वरूप मेष, कर्क, सिंह और कन्या , तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। इन छह राशि वाले लोगों को नौकरीपेशा और बिजनेस में कम मेहनत में अच्छी सफलता मिल सकती है। तो आइये जानते है कि इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन........

मेष राशि - दो शुभ योग से आपको अपने करियर में किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। आज आपके काम से ऑफिस और घर - परिवार के लोग खुश रहेंगे। आपके काम को लेकर आज आपकी प्रसंशा होगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताये ,किसी काम को लेकर आज आप उनकी राय भी ले सकते है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।



कर्क राशि - आज आप घर के काम काज को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे। करियर में मन लगने के आसार कम है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बड़े मौके आज मिल सकते है। आपको अपने जीवन में हाल ही में जो अनुभव मिला है, आज आप उसका उपयोग अपने निजी जीवन में भी कर सकते है। नजदीकी लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर बहस भी हो सकती है। अपने विचार को सोच - समझ कर रखें।

सिंह राशि - आज आस पास और साथ के लोगों के काम निपटाने में आपके जरुरी काम पुरे नहीं हो पाएंगे। दो शुभ योग से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका आज आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा और काम धंधे वाले लोगों को नया काम या कोई नई जिम्मेदारी आज मिल सकती है। इससे आपके एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे है।

कन्या राशि - आज आपका दिन अच्छा जाएगा। लेकिन घर - परिवार की कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है। किसी अचानक काम से आपको बाहर किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने निवेश से आपको बड़ा भी फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम पुरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।


तुला राशि - आपका मन बहुत साफ रहेगा जिसके चलते आप खुद को दूसरों के काम में व्यस्त कर सकते है। अचानक किसी की मदद करने से आपको कोई बड़ा फायदा भी मिल सकता है। आज करियर में मन लगा कर पढ़ाई करने में सफर रहेंगे। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से भी हो सकती है। आज के दिन की सही योजना बना कर सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। कुछ काम योजनाओं के अनुसार नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है।

मीन राशि - आज किसी बड़े और खास कामों को लेकर प्लानिंग हो सकती है। ऑफिस में आपको ज्यादा व्यावहारिक होने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपके कलीग के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। भविष्य में वे आपका अच्छा साथ दे सकते है। आज आप अपने बॉस से अपनी सेलेरी को लेकर बात कर सकते है और बात बन भी सकती है। अपने सेहत को लेकर लापरवाही ना करें।

Related News